फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer, road and electricity supply system will improve

Faridabad News: सीवर-सड़क और बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी

Sat, 14 Feb 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sewer, road and electricity supply system will improve
ग्रेटर फरीदाबाद को 650 करोड़ की सौगात
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 650 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के तहत सीवर लाइन, सड़कों, नालियों और पेयजल पाइपलाइन जैसे मूलभूत कार्यों के साथ बिजली आपूर्ति और शैक्षणिक ढांचे को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

गांव बुढ़ैना में आयोजित सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान यह घोषणा की गई। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री राजेश नागर ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद के लिए स्वीकृत 650 करोड़ रुपये की योजनाओं में से करीब 350 करोड़ रुपये सीवर लाइन के विकास पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से बढ़ती आबादी के अनुपात में सीवर व्यवस्था का विस्तार नहीं हो पाया था, जिससे कई सेक्टरों और निगम में शामिल गांवों में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी। नई परियोजना से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। नागर ने बताया कि नगर निगम में शामिल गांवों में सड़कों के निर्माण, खड़ंजा बिछाने, नालियों के निर्माण और पानी की नई लाइनों को डालने का कार्य भी इसी पैकेज में शामिल है। उनका कहना था कि इन योजनाओं के लागू होने से ग्रेटर फरीदाबाद के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होगा और तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र को संतुलित विकास का लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए बड़े स्तर पर बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन


बुढ़ैना में बना आधुनिक सामुदायिक भवन

इस मौके पर गांव बुढ़ैना में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह भवन जिले का सबसे बड़ा और आधुनिक बारात घर होगा। उनके अनुसार यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों को निजी मैरिज हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कम खर्च में कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली ढांचे को भी मजबूती

तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए राजेश नागर ने बताया कि सेक्टर-77 में एक बड़ा बिजली घर लगभग तैयार है, जिसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा अम्मा अस्पताल के पास एक और बड़े बिजली घर के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद में तीन प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य भी अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने पर क्षेत्र की सूरत बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही नीमका में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी मिलने पर भी नागर ने सरकार और कैबिनेट का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय विद्यालय खुलने से आसपास के गांवों और सेक्टरों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed