{"_id":"6a26f6101919f114f8079fef","slug":"sewer-overflow-from-subhash-chowk-to-bhadana-chowk-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71893-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुभाष चौक से भड़ाना चौक तक सीवर ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुभाष चौक से भड़ाना चौक तक सीवर ओवरफ्लो
विज्ञापन
फरीदाबाद भड़ाना चौक पर सीवर जाम होने पर सड़क पर भरा पानी । संवाद
सड़कों और गलियों में भरे गंदे पानी से लोगों को होती है परेशानी
कई घरों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-86 क्षेत्र में सुभाष चौक से भड़ाना चौक तक सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र की सड़कों और गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, वहीं कई घरों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर और पेयजल लाइन की समस्या के कारण घरों में आने वाला पानी उपयोग योग्य नहीं है। पानी से बदबू आने के कारण लोग उसे पीना तो दूर, घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं। मजबूरी में कई परिवार बाहर से पानी खरीद रहे हैं। दूसरी ओर सड़कों पर जमा सीवर का पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहने से आने-जाने में परेशानी होती है। गर्मी में दुर्गंध के कारण हालात और खराब हो जाते हैं। - उर्मिला
समस्या का असर पूरे इलाके पर पड़ रहा है। लोगों को स्वच्छ पानी तक नहीं मिल पा रहा है, जिससे चिंता बढ़ गई है।- विक्रम सिंह