{"_id":"66cb69c4c74af42c5502366c","slug":"sewer-line-is-being-laid-by-breaking-it-after-road-construction-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29740-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क बनाने के बाद तोड़कर डाली जा रही सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क बनाने के बाद तोड़कर डाली जा रही सीवर लाइन
विज्ञापन
एफएमडीए अधिकारियों ने बीच में रोका सड़क का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। एफएमडीए अधिकारियों ने पहले तिकोना पार्क से लेकर चिमनीबाई तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया। इसके बाद अधिकारियों की अचानक नींद टूटी और उन्हें यहां सीवर लाइन डालने की याद आई। ऐसे में अब नवनिर्मित सड़क को तोड़कर सीवर लाइन डाली जा रही है। इस कारण सड़क के निर्माण कार्य में देरी हो रही है। एफएमडीए अधिकारियों की मानें तो सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी सेट होने में समय लगता है। इसलिए सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल रोका गया है।
एफएमडीए द्वारा सड़क के सेक्टर- 14, 15 और 16 डिवाइडिंग रोड व सेक्टर- 7, 8 डिवाइडिंग रोड के साथ गुडईयर चौक के सामने वाली सड़क का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। इस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर- 18 निवासी आशीष गुप्ता और दिनेश पांडे ने बताया कि सेक्टर- 14, 15 और 16 डिवाइडिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। निर्माण कार्य के चलते डिवाइडिंग रोड को एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। अभी सड़क की खुदाई का काम किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को सेक्टर- 14, 15 और 16 पहुंचने के लिए दो किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के साथ जाम का समाना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सेक्टर- 7, 8 और गुड ईयर चौक के सामने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी परेशानी का सबब बन गया है।
वर्जन
शहर में एफएमडीए द्वारा सेक्टर- 14, 15 और 16 डिवाइडिंग रोड व सेक्टर- 7, 8 डिवाइडिंग रोड के साथ गुडईयर चौक के सामने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। चिमनी बाई के पास चौक निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां सीवर लाइन डाली गई है, इस कारण अभी काम बंद है, जबकि सेक्टर- 15 और 15 ए डिवाइडिंग रोड़ की सफाई का काम चल रहा है। - रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए।