फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewage System Undermines Development; Young Man Fractures Shoulder in Accident

Faridabad News: विकास पर पानी फेरता सीवर, हादसे में युवक का कंधा टूटा

Sat, 28 Mar 2026 04:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Sewage System Undermines Development; Young Man Fractures Shoulder in Accident
गांव मच्छगर की मुख्य सड़क पर पानी भरा होने से असंतुलित होकर गिर गई थी बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। नगर निगम में आने के बाद भी गांव मच्छगर में सीवर विकास पर पानी फेर रहा है। यहां लोगों को आए दिन मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। गांव चंदावली से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे को जाने वाले रास्ते पर गांव मच्छगर के पास सीवर का पानी भरा होने की वजह से एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का कंधा गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने युवक के कंधे का ऑपरेशन कर रॉड डाली है।
इस सड़क को अभी कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग ने 74 करोड रुपये की लागत से बनवाया था। सड़क पर आए दिन सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। घायल गांव हीरापुर का रहने वाले सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी की शाम को वह सेक्टर-37 स्थित एनएचपीसी कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर आ रहे थे। जब वह गांव मच्छगर के पास पहुंचा तो वह थार को बचाने के चक्कर में पानी की तरफ हो गए। पानी के अंदर कुछ पत्थर पड़े होने की वजह से उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने कंधे का ऑपरेशन कर रॉड डाली है।
विज्ञापन

गांव के लोगों को कहना है कि सीवर की समस्या को लेकर कई बार उन्होंने नगर निगम पार्षद को अवगत कराया है लेकिन अधिकारियों ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। पानी की वजह से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed