फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several trains on the Faridabad route affected by a goods train accident.

Faridabad News: मालगाड़ी हादसे से फरीदाबाद रूट की कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Several trains on the Faridabad route affected by a goods train accident.
फरीदाबाद। गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने का असर फरीदाबाद रूट से जुड़ी ट्रेनों पर भी पड़ा। हादसे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया। इससे फरीदाबाद और पलवल की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, 64052 गाजियाबाद-पलवल ईएमयू को नई दिल्ली तक ही संचालित किया गया, जबकि 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस को टूंडला-आगरा कैंट-पलवल रूट से डायवर्ट किया गया। इससे फरीदाबाद-पलवल रेलमार्ग से जुड़े यात्रियों को यात्रा में बदलाव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन में हुए हादसे के बाद कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें कई ट्रेनों को रद्द किया गया, कुछ के मार्ग बदले गए और कुछ ट्रेनों को नियंत्रित किया गया। ट्रैक को सामान्य करने और रेल यातायात सुचारु करने के लिए काम किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed