फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several km long jam on Delhi-Agra highway due to camel

Faridabad News: दिल्ली-आगरा हाईवे पर ऊंट की वजह से लगा कई किमी लंबा जाम

Fri, 25 Aug 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Several km long jam on Delhi-Agra highway due to camel
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अचानक दो ऊंट सड़क पर आ गए। अज्ञात वाहन ने एक ऊंट को टक्कर मार दी। इससे ऊंट घायल होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बगल में खड़ा रहा। इससे दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बंद हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा होने से करीब डेढ़ घंटे तक घायल ऊंट बीच सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऊंट को एंबुलेंस से धौंज स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब ढाई घंटे में चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिसे यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
यातायात थाना प्रभारी दर्पण ने बताया कि हाईवे पर हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि दो ऊंट अचानक हाईवे (फ्लाईओवर के पास) पर पहुंच गए। इस दौरान अज्ञात वाहन ने एक ऊंट को टक्कर मार दी। इससे ऊंट बीच सड़क पर गिर गया, जिससे लंबा जाम लग गया। इससे सबसे अधिक परेशानी सुबह ऑफिस जाने वालों को हुई। हालांकि सूचना पाकर मौके पर ओल्ड फरीदाबाद पुलिस व यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और उसे धौंज स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही घायल ऊंट के मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं, वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

----
जल्द निकलने के चक्कर में सर्विस रोड भी हुई जाम
बड़खल पुल के पास हादसा होने पर हाईवे के मेन काॅरिडोर पर एक वाहन के जाने के लिए जगह थी। कुछ वाहन चालक एक-एक कर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सुबह नौ बजे वाहनों का दबाव बढ़ गया और वाहन चालक सर्विस रोड पर आ गए। इससे हाईवे के मेन काॅरिडोर के साथ सर्विस रोड भी ब्लॉक हो गई। इससे करीब तीन-चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारी वाहनों के दबाव के कारण यातायात पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार्यालय जाने में हुई देरी
दिल्ली-आगरा हाईवे जाम होने से सुबह के समय ड्यूटी पर पहुंचने वालों को काफी दिक्कत हुई। उन्हें पांच मिनट के फासले को तय करने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लगा। इससे बड़खल के साथ सेक्टर 21, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 19 समेत दिल्ली जाने वालों को परेशानी हुई। हाईवे पर करीब 11 बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया। इससे शहर के अन्य भागों में भी यातायात प्रभावित रहा।
----
हाईवे को पशुओं को जाना आसान नहीं
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पशुओं के जाने पर रोकने के लिए हाईवे ने बैरिकेडिंग लगाई हुई है। ऐसे में छोटे पशु हाईवे पर जल्द नहीं जा सकते। हालांकि ऊंट फ्लाईओवर से पहले बने कट से हाईवे पर पहुंच गए।

लावारिस पशुओं से जान को खतरा
दो दिन पहले एनआईटी में एक गाय को बचाने में कार सवार का संतुलन बिगड़ गया और इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर में लावारिस पशुओं के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। एक अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार लावारिस पशु शहर में हैं। नगर निगम के चालान और जुर्माने के बाद भी संख्या में कमी नहीं हो रही है। लोगों का कहना हैं कि इसे लेकर पशु मालिकों पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। आए दिन लोग हादसे और चोटिल होते हैं।

-----
दो लावारिस ऊंट सुबह आठ बजे अचानक हाईवे पर आ गए थे। इसमें एक को वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। अभी ऊंट का मालिक सामने नहीं आया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
दर्पण, प्रभारी यातायात थाना
।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed