फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several accused arrested in four cyber fraud cases

Faridabad News: साइबर ठगी के चार मामलों में कई आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Several accused arrested in four cyber fraud cases
अलग-अलग साइबर थानों की टीमों ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अलग-अलग साइबर थानों की टीमों ने शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर रकम ऐंठने के चार मामलों में खाताधारकों और खाता उपलब्ध कराने वालों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 16 लाख 55 हजार रुपये की ठगी में अजमेर निवासी 24 वर्षीय आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-8 के रहने वाले व्यक्ति को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ट्रेडिंग का लालच दिया गया था। कुछ दिन तक ग्रुप देखने के बाद उसने निवेश किया, लेकिन रकम निकालने की कोशिश की तो ग्रुप हटा दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।

दूसरे मामले में साइबर थाना सेंट्रल ने 47 लाख 75 हजार रुपये की ठगी में अमृतसर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (32) व करणदीप (24) के रूप में हुई । आरोपियों ने सेक्टर-88 निवासी व्यक्ति को व्हाट्सएप के जरिये निवेश प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया और इंट्रा-डे ट्रेडिंग व आईपीओ में पैसा लगवाया गया। दोनों की फर्मों के खातों में कुल 16 लाख रुपये आए थे। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक करोड़ 38 लाख 5 हजार 425 रुपये की ठगी में राजस्थान निवासी खाताधारक आरोपी श्याम को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-21सी के व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एप डाउनलोड कराया गया और किस्तों में रकम डलवाई गई। बाद में टैक्स के नाम पर भी पैसे मांगे गए। आरोपी के खाते में तीन लाख रुपये आए थे। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह साइबर थाना सेंट्रल ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर 23 लाख 92 हजार 350 रुपये ठगने के मामले में गुजरात के खाताधारक आरोपी परमार मैहुल व परमार कोशिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेक्टर-76 निवासी व्यक्ति को लिंक भेजकर अलग-अलग खातों में रकम डलवाई गई। आरोपियों के खाते में करीब 10 लाख रुपये पहुंचे थे। दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अनजान कॉल, लिंक और निवेश के लालच से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed