{"_id":"69921af1cf46207373055f1a","slug":"seven-year-old-innocent-girl-raped-by-uncle-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121780-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात साल की मासूम से चाचा ने की दरिंदगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात साल की मासूम से चाचा ने की दरिंदगी, केस दर्ज
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चाचा ने अपनी ही सात वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसका पति ऑटो चालक है और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसके देवर ने पिछले 3-4 महीनों से उसकी सात साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसके भाई-बहनों को जान से मार देगा। करीब 15-20 दिन पहले जब मां को बेटी की हालत देख शक हुआ और पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि जब नाबालिग की मां ने यह बात अपने पति को बताई तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट की गई। शिकायतकर्ता के पति ने कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया जाएगा। लेकिन उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और पुलिस में लिखित शिकायत दी। संवाद