{"_id":"69d54816bd68b00ed40e3272","slug":"seven-roads-of-badkhal-will-become-models-traffic-will-be-smooth-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66859-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बड़खल की सात सड़कें बनेंगी मॉडल, यातायात होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बड़खल की सात सड़कें बनेंगी मॉडल, यातायात होगा सुगम
विज्ञापन
बड़खल झील जाने वाली सड़क की फाइल फोटो-- इस खबर --बड़खल के साथ में 67 करोड़ से चमकेंगी सात मॉडल
67 करोड़ से चमकेंगी सड़कें, ग्रीनबेल्ट और साइकिल ट्रैक की भी मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए सरकार ने विकास योजना को हरी झंडी दे दी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा बड़खल क्षेत्र की सात मुख्य सड़कों को करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों के आधुनिक बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एफएमडीए की सातवीं बैठक में इन सड़कों का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत कुल 7.33 किलोमीटर लंबी सड़कों को मॉडल रूप दिया जाएगा। इनमें चिमनीबाई चौक से मुल्ला होटल, एसीपी एनआइटी ऑफिस से बीके अस्पताल चौक, तिकोना पार्क से ईएसआई चौक, व्यापार मंडल से तिकोना पार्क, चिमनीबाई चौक से एसबीएस चौक, ईएसआई चौक से चिमनीबाई चौक और बीके अस्पताल चौक से हार्डवेयर चौक तक का हिस्सा शामिल है। इन व्यस्त मार्गों के आधुनिक होने से एनआईटी और बड़खल क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
मॉडल सड़कों पर केवल तारकोल की परत नहीं बिछाई जाएगी, बल्कि इनके साथ ग्रीनबेल्ट, सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे। सुरक्षा और सुंदरता के लिए स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, चौराहों पर हाई मास्ट लाइट और नए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि इन सड़कों के साथ व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी, जो इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। पार्किंग बनने से सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा कम होगा और लोगों को लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा
विधायक धनेश अदलखा के अनुसार, पहले चरण में इन सात महत्वपूर्ण सड़कों का चयन किया गया है। इनका काम पूरा होने के बाद विधानसभा क्षेत्र की अन्य मुख्य सड़कों को भी इसी तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इस परियोजना से बड़खल क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्र के साथ तालमेल बेहतर होगा। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि ये सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें।