फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven people were cyber-cheated of Rs 19.86 lakh.

Faridabad News: सात लोगों से 19.86 लाख रुपये की साइबर ठगी

Fri, 10 Oct 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Seven people were cyber-cheated of Rs 19.86 lakh.
- साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के सात लोगों से 19.86 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, क्रेडिट कार्ड की केवाईसी, ऑनलाइन गेम्स में मुनाफा कमाने समेत अन्य झांसे देकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी सात मामलों में साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज की है।

पहले मामले में न्यू कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि 29 अगस्त को ठगों ने संपर्क किया और घर बैठे कमाई का झांसा दिया। फिर टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3,47,324 रुपये निवेश करा लिए। दूसरे मामले में जीवन नगर इलाके निवासी शशिकांत ने बताया कि 11 अगस्त को ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर मोबाइल में एप डाउनलोड कराया और निजी जानकारी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से 3,32,749 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। तीसरे मामले में सेहतपुर निवासी उदय राज ने बताया कि 14 अप्रैल से 3 जून के दौरान अज्ञात ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 4,08,641 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
विज्ञापन

चौथे मामले में अगवानपुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि 8 से 15 सितंबर के दौरान आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर धोखे से 3,74,500 रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ठगी की गई। पांचवें मामले में खेड़ी रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को ठगों ने बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के बहाने डिटेल ली और 2,41,932 रुपये ठग लिए। छठे मामले में सेक्टर-3 निवासी नितिश ने बताया कि ठगों ने ऑनलाइन गेम्स खेलकर रुपये कमाने का झांसा देकर 99,920 रुपये ठग लिए। 29 मार्च से लेकर 11 अप्रैल के दौरान आरोपियों ने ये रुपये ट्रांसफर कराए गए। सातवें मामले में सेक्टर-7 निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि 15 से 18 सितंबर के दौरान ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर संपर्क किया और खाते से 1,81,862 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed