{"_id":"616da98608437a41576754e6","slug":"seven-months-after-the-demolition-the-land-was-again-captured-faridabad-news-noi611099928","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ के सात माह बाद फिर जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ के सात माह बाद फिर जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से तोड़फोड़ के बाद दोबारा से लोग कब्जा कर ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हाल में सामने आया है। नीलम चौक स्थित कार शोरूम संचालक ने सात महीने बाद फिर से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जबकि, पहले नगर निगम ने जमीन को खाली कराया गया था। उस समय कार शोरूम प्रबंधन की ओर से काफी हंगामा भी किया गया था। यह पूरा तोड़फोड़ अभियान तत्कालीन आयुक्त प्रशांत अटकान के नेतृत्व में चला था।
निगम का बोर्ड भी लगा दिया था। सरकारी जमीन पर एक कार शोरूम मालिक ने करीब आठ साल से कब्जा कर रखा था। वहीं उस समय संयुक्त आयुक्त की ओर से कर्मिशयल यूजर चार्ज वसूलने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था।
कारें फिर होने लगी खड़ी
संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान का एनआईटी जोन से तबादला कर दिया गया है। अब कार शोरूम संचालक ने दोबारा से रेलवे लाइन के किनारे सरकारी जमीन पर कारों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। जमीन पर बेड़ा लगाकर 100 से अधिक कारों को खड़ा किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के आदेश पर पूरे शहर में तोड़फोड़ अभियान चलाया हुआ है। बाजारों सहित कई अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की जा रही है। लेकिन पूरा तोड़फोड़ दस्ता इतनी बड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा होने से पूरी तरह से अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन
रेलवे की जमीन की किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि रेलवे की जमीन पर दोबारा कब्जा हुआ है तो वह खाली कराया जाएगा। इसके लिए जल्द तोड़फोड़ की योजना तैयार की जाएगी।
- एके गुप्ता, आईओडब्ल्यू, उत्तर रेलवे
शहर के अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार शोरूम संचालक ने दोबारा से कब्जा कर लिया है तो जमीन खाली कराई जाएगी। इसके लिए जल्द नोटिस जारी कर तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम