{"_id":"6a3c280d76c524bcab048c94","slug":"seven-establishments-operating-in-residential-areas-of-green-field-colony-sealed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73170-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आवासीय क्षेत्र में संचालित सात प्रतिष्ठान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आवासीय क्षेत्र में संचालित सात प्रतिष्ठान सील
विज्ञापन
फरीदाबाद ग्रीनफील्ड कॉलोनी में डीटीपी ने दुकानों को सील किया । संवाद
जिला नगर योजनाकार विभाग ने की कार्रवाई, कई दिनों से मिल रही थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बुधवार को अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सात प्रतिष्ठानों को सील किया।
डीटीपी विभाग की टीम ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक होटल, एक ब्लिंकिट वेयरहाउस, चार दुकानों और एक जिम/स्टूडियो को सील किया है। विभाग के अनुसार ये सभी प्रतिष्ठान आवासीय जमीन पर बिना अनुमति के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे। कई दिनों से इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की है। जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से स्थानीय निवासियों को यातायात, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
सेक्टर-21 में भी हटाया अतिक्रमण
डीटीपी विभाग ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के सहयोग से सेक्टर-21 में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। अंखीर चौक से बड़खल चौक तक डिवाइडिंग रोड के किनारे सड़क के अधिकार क्षेत्र (राइट ऑफ वे) पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इंजीनियरिंग विंग द्वारा चिन्हित करीब एक किलोमीटर लंबे हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला नगर योजनाकार ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण, अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।।