फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven days after the youth fell into the Yamuna from the Manjhawali bridge, no trace was found.

Faridabad News: मंझावली पुल से यमुना में गिरे युवक का सात दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Mon, 19 Jan 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Seven days after the youth fell into the Yamuna from the Manjhawali bridge, no trace was found.
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है ढूंढने का प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मंझावली पुल से यमुना नदी में गिरे युवक का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव यमुना में बहकर रेत में दब गया हो। गांव खेड़ी कला निवासी महेंद्र अपनी पत्नी को यूपी के गांव मकसूदपुर बाइक से छोड़ने गया था। वह पत्नी को छोड़कर वापस फरीदाबाद लौट रहा था।
जैसे ही वह मंझावली पुल के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक पुल के ऊपर ही गिर गई, जबकि महेंद्र पुल से नीचे यमुना नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को सूचित किया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद से लगातार युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। रविवार को एनडीआरएफ की टीम और तिगांव थाना पुलिस ने मोहना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश की गई। अधिकारियों का कहना है कि नदी में युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगांव थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। आज मोहना क्षेत्र में विशेष रूप से सर्च अभियान चलाया गया है। परिजनों को भी हर संभव मदद दी जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed