{"_id":"661189df3b96de535d09b134","slug":"seven-arrested-from-gang-involved-in-cheating-in-the-name-of-investment-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22963-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से सात गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर थाना एनआईटी ने तीन मामलों का किया खुलासा, करोड़ों की हुई थी ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में निवेश और आधार कार्ड से ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को साइबर थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर अमित की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन मामलों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने साइबर ठगी के तीन मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान गांव खंदावली निवासी खालिद, लियाकत, ओडिशा निवासी नरहरि, अभय दास व गणेश चंद्र और राजस्थान निवासी कुणाल व ठाकुर रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नरहरि, अभय दास और गणेश चंद्र को सेक्टर-12, आरोपी लियाकत अली व खालिद गांव खंदावली, कुणाल को गुरुग्राम और ठाकुर रोहित को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खालिद व लियाकत आधार कार्ड से लोगों के खाते से पैसे निकालने का काम करते है। आरोपी कुणाल, नरहरि व अभय दास अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर आरोपियों को कमीशन पर उपलब्ध कराते हैं। आरोपी ठाकुर रोहित स्टॉक मार्किट में ट्रेडिंग करवाने के लिए कॉलिंग का काम करता था। आरोपी गणेश चंद्र विदेश में बैठे साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता है।
इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि पूंजी को निवेश करने के लिए आजकल ऑनलाइन पोर्टल की आवश्यकता होती है। साइबर ठग इसका फायदा उठाकर लोगों को अपने झांसे में ले लेते हैं। आरोपी फोरेक्स वर्ल्ड यूके के नाम से फर्जी प्लेटफॉर्म में निवेश के नाम पर फ्रॉड करते हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी अमित से एक करोड़ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी नरहरि, अभय दास व गणेश चंद्र को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में साइबर ठगों ने भूप सिंह नाम के युवक के आधार कार्ड से 14 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की थी। आरोपियों से पूछताछ में 8 हजार रुपये व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए है। तीसरे मामले में कुणाल व रोहित ने फरीदाबाद निवासी शांतनु नाम के युवक से ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान 40 हजार रुपए, 2 मोबाइल फोन व चेक बुक बरामद की गई है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।