{"_id":"624aef590c9c536c3756b7db","slug":"sevant-theft-jewellery-in-faridabad-faridabad-news-noi640890466","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल पुराने नौकर ने ही चुराए थे 3.5 लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल पुराने नौकर ने ही चुराए थे 3.5 लाख के गहने
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर 8-थाना इलाके में हुई लाखों की चोरी मामले को अपराध शाखा सेंट्रल ने सुलझा लिया है। घटना को पीड़ित के दस साल पुराने घरेलू नौकर पलवल निवासी राहुल ने ही अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, झुमके, चेन, अंगूठी आदि के अलावा 1.2 लाख की नकदी बरामद हुई है।
आरोपी कई सालों से सेक्टर-3 में रह रहा था। नौकर के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच और थाना सेक्टर-8 टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को मस्जिद वाली गली से गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया था।
आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10 साल से सेक्टर तीन निवासी सुखा सिंह की दुकान पर काम कर रहा था। आरोपी नशे के साथ सट्टा भी लगाता है। मालिक की दुकान और घर के बारे में सब पता था। आरोपी ने मालिक से बदला लेने के लिए चोरी की थी। वारदात के समय दुकानदार किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे।