Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Setting aside their own happiness, these dedicated individuals will remain stationed to ensure the safety of others.

Faridabad News: शहर मनाएगा दिवाली, दूसरों की खुशियां सुरक्षित रखने में जुटे होंगे कर्मवीर

Sun, 08 Nov 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Setting aside their own happiness, these dedicated individuals will remain stationed to ensure the safety of others.
अपनी खुशियां छोड़कर दूसरों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे कर्मवीर
विज्ञापन


त्योहार पर पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी और अस्पताल के कर्मचारी निभाएंगे ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में जब दिवाली की रात घर-आंगन दीपों से जगमगा रहे होंगे। मंदिरों में आरती की गूंज सुनाई देगी और परिवार के लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां बांट रहे होंगे, तब कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो अपनी खुशियों को पीछे छोड़कर दूसरों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

इनके घरों में भी दिवाली मनेगी, बच्चे भी पटाखे जलाने और मिठाई खाने का इंतजार करेंगे, लेकिन परिवार के साथ त्योहार मनाने के बजाय ये कर्मवीर अपनी ड्यूटी निभा रहे होंगे। इनमें पुलिसकर्मी, दमकल कर्मचारी और अस्पतालों की नर्सें व चिकित्साकर्मी शामिल हैं। इन कर्मवीरों के लिए दिवाली सिर्फ दीयों और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बनाए रखने का दिन भी है। जब शहर चैन की नींद सोएगा, तब ये अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जाग रहे होंगे। इनके घरों में शायद पूजा थोड़ी देर से होगी, लेकिन इनके सेवा भाव से ही हजारों परिवारों की दिवाली सुरक्षित और खुशहाल बन सकेगी।
विज्ञापन



आग की सूचना मिलते ही दौड़ेंगे दमकलकर्मी

दिवाली पर आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी। दमकल कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी। संकरी गलियां और बाजारों में ट्रैफिक उनके सामने बड़ी चुनौती रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
दिवाली पर परिवार के साथ रहने का मन तो करता है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी लोगों के घर और खुशियां बचाना है। आग की सूचना मिलते ही हम बिना देर किए मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रहेंगे। - जितेंद्र, दमकल कर्मचारी
--

हमारे बच्चे भी दिवाली का इंतजार करते हैं, लेकिन ड्यूटी सबसे पहले है। अगर हमारी सतर्कता से किसी परिवार का घर और जान सुरक्षित रहती है तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी दिवाली होगी। - राजेंद्र, दमकल कर्मचारी

--------

सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे पुलिसकर्मी

दिवाली की रात पुलिसकर्मी भी देर रात तक सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगे। लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए यातायात व्यवस्था से लेकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने तक उनकी जिम्मेदारी रहेगी।


जब लोग दिवाली मना रहे होंगे, तब हम सड़कों पर उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। परिवार की याद जरूर आएगी, लेकिन लोगों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। - अमन, एसीपी, साइबर

--

त्योहार पर घर जाने और बच्चों के साथ खुशियां बांटने की इच्छा हर किसी की होती है, लेकिन हमारी ड्यूटी है कि शहर में कोई अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित रहें। - प्रहलाद, एसएचओ, सूरजकुंड

----------

अस्पताल में भी नहीं थमेगी सेवा

दिवाली पर पटाखों से जलने या किसी अन्य आपात स्थिति में लोगों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए बीके अस्पताल में भी तैयारियां की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन विभाग में सुबह, शाम और रात की तीनों शिफ्टों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक शिफ्ट में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे। कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि दिवाली के दिन आपातकालीन सेवाएं सुचारू रखने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

----
त्योहार पर मरीजों को हमारी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में परिवार से दूर रहकर भी उनकी देखभाल करना हमारा फर्ज है। किसी मरीज के चेहरे पर राहत देखना ही हमारी दिवाली की खुशी है। - रेनू, नर्स


--

घर में बच्चे और परिवार हमारा इंतजार करेंगे, लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीज भी अपने परिवार की तरह हैं। उनकी तकलीफ कम कर सकें और समय पर सेवा दे सकें, यही हमारी कोशिश रहेगी। - आरती, नर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed