फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Server slow at ration depot in SGM Nagar, people stood in queue for hours

Faridabad News: एसजीएम नगर में राशन डिपो पर सर्वर स्लो, घंटों लाइन में खड़े रहे लोग

Sun, 26 Oct 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Server slow at ration depot in SGM Nagar, people stood in queue for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एसजीएम नगर की कुम्हार गली स्थित राशन डिपो पर रविवार को सर्वर धीरे चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद राशन मिला। सर्वर धीरे चलने के कारण कई लोग वापस घर भी लौट गए।

डिपो पर टू-जी सर्वर होने के कारण मशीन में उपभोक्ताओं के फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो पाए। नेटवर्क बार-बार गायब होने से काम पूरी तरह ठप पड़ गया। सुभाष, किरण और रामेश्वरी ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर न चलने की वजह से अब तक राशन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


वहीं, रश्मि भट्ट और विजय ने कहा कि सरकार को राशन डिपो की व्यवस्थाएं सुधारनी चाहिए, ताकि आम लोगों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। धीरे-धीरे सर्वर चालू हुआ तो कुछ लोगों को राहत मिली, लेकिन तब तक दोपहर बीत चुकी थी। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इससे लोगों को कापी परेशानी हो रही है। व्यवस्थाएं सही होंगी तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed