फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Servant absconds with jewelry and cash worth lakhs by sedating grandmother and grandson

Faridabad News: दादी और पोते को बेहोश कर लाखों के गहने और नकदी लेकर नौकर फरार

Mon, 27 Feb 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Servant absconds with jewelry and cash worth lakhs by sedating grandmother and grandson
- सैंडविच और सूप में नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, जांच के बाद 15 दिन पहले रखा था काम पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-सात निवासी दादी और पोते को रात में सैंडविच और सूप में नशीला पदार्थ देकर नौकर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। नौकर को करीब 15 दिन पहले काम पर रखा था। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-7 सी निवासी सलभ मित्तल ने बताया कि वह निजी कंपनी में काउंसलर हैं। कंपनी के काम से वह 21 फरवरी को गुवाहाटी गए हुए थे। 26 फरवरी को शाम को सूचना मिली कि नौकर प्रमोद (नेपाल) ने उनकी मां पुष्पलता मित्तल व बेटे को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करके चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मकान के तीनों कमरों की अलमारी का सामान व कपड़े बिखरे हुए मिले और बेड पर आभूषण के खाली डिब्बे पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की रात को करीब आठ बजे प्रमोद ने दोनों को सैंडविच और सूप में नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

-----
15 दिन पहले आया था प्रमोद
सलभ मित्तल ने बताया कि प्रमोद को करीब 15 दिन पहले नौकरी पर रखा था। उसका प्रमाण पत्र व एजेंसी के द्वारा जांच के बाद उसे रखा था। घटना के बाद से एजेंसी व नौकर का फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
30 साल पुरानी नौकरानी ने दी वारदात की जानकारी
सलभ मित्तल ने बताया कि उनके घर में एक नौकरानी भी काम करती है, जोकि घर के बाहर की साफ सफाई और कपड़े आदि को धोने का काम करती है। 26 फरवरी की रात को करीब 8 बजे वह उनके घर पर काम करने आई तो दोनों बेहोश मिले।
-------
डंडे से मां से मारपीट
सूत्रों के अनुसार मां को बेहोशी की दवाई पिलाने के बाद उनके साथ डंडे से मारपीट भी की गई। पहले बुजुर्ग ने नौकर का विरोध किया होगा, जिसकी वजह से मुंह व शरीर पर काफी चोटें आई हैं। मित्तल ने बताया कि उनकी मां पुष्पलता (77) अक्सर बीमार रहती थीं। इस घटना को अंजाम देने के लिए जिस नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया है। उससे उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी पुलिस को उन्होंने किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, बेटे की हालत ठीक है।

----
वर्जन
सेक्टर 7 पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी ने बताया कि पीड़ित पुष्पलता की हालत गंभीर है। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। बयान के बाद ही चोरी के सामान की लिस्ट के बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed