{"_id":"6a21c9df2494539d8f0e82d1","slug":"sensation-due-to-discovery-of-dead-body-of-an-unknown-person-on-bata-bridge-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71558-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाटा पुल पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाटा पुल पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाटा पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मिल्हाड़ कॉलोनी निवासी विक्रम, जो ऑटो चालक है, मंगलवार सुबह अपना ऑटो लेकर बाटा पुल से हार्डवेयर चौक की ओर जा रहा था। जब वह पुल पर चढ़ रहा था तो उसकी नजर सड़क के दूसरी ओर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। विक्रम ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
सूचना मिलने पर सेक्टर-8 थाना क्षेत्र की पुलिस और चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने संभावना जताई है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी होगी, जिसके कारण उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सेक्टर-8 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।