{"_id":"69e519321ce9d34f60065bf2","slug":"senior-citizens-were-made-aware-of-the-diseases-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67930-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वरिष्ठ नागरिकों को बीमारियों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वरिष्ठ नागरिकों को बीमारियों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आरपीएस सिटी के सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बुजुर्गों को आम और गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। किडनी रोग अक्सर शुरुआती चरण में बिना लक्षण के होते हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है।
विशेषज्ञों ने हृदय रोग, स्ट्रोक, जोड़ों के दर्द और सांस संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा की। सीनियर सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना की।