{"_id":"64d3a2a97430bee1fd016469","slug":"senior-citizen-walker-club-distributed-saplings-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11092-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वरिष्ठ नागरिक वॉकर क्लब ने पौधे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वरिष्ठ नागरिक वॉकर क्लब ने पौधे बांटे
विज्ञापन
फोटो-
फरीदाबाद। सेक्टर 21-ए के सेंट्रल पार्क में वरिष्ठ नागरिक वॉकर क्लब ने मैत्री ब्लॉक निवासी बालकराम शर्मा के जन्मदिन पर हरित पर्यावरण पर केंद्रित विषय पर कार्यक्रम किया। इस दौरान लोगों को पौधे दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने एक दूसरे के हालचाल पूछने के साथ साथ धार्मिक आध्यात्मिक विषयों पर भी चिंतन मनन किया। वरिष्ठ नागरिक वॉकर क्लब के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर आंगन में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता से नई पीढ़ी को भी उत्साहित करेंगे। इस अवसर पर एमएमएल सेठी, अमरजीत सिंह, आरएन शर्मा, सरदार अमरजीत सिंह, अनिल बजाज, सुधीर जैन, गजराज नागर, एजेएस लाकरा, मखीजा व युगल किशोर शर्मा आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
ब्यूरो