फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Self-verification messages are being sent to property owners via WhatsApp

Faridabad News: संपत्ति मालिकों को व्हाट्सएप से भेजे जा रहे स्वयं सत्यापन के संदेश

Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Self-verification messages are being sent to property owners via WhatsApp
3.90 करोड़ रुपये का फायर टैक्स भी वसूला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी के स्व- सत्यापन को लेकर अभियान तेज कर दिया है। एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम ने व्हाट्सएप के माध्यम से 1 लाख 90 हजार से अधिक संपत्ति मालिकों को अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन (सेल्फ सर्टिफिकेशन) करने के लिए संदेश भेजा है। वहीं 3.90 करोड़ का फायर टैक्स भी वसूला गया है।


निगम का संदेश यह संदेश निगम के ब्लू टिक व्हाट्सएप नंबर 9599780878 से भेजे गए हैं, जिनमें वीडियो के जरिए प्रक्रिया को समझाया गया है और लिंक के माध्यम से सीधे टैक्स जमा करने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी जोन में निगमकर्मी कैंप लगाकर लोगों को स्वयं सत्यापन की प्रक्रिया समझा रहे हैं और इसके लाभ भी गिना रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी संपत्ति की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जिसे जल आपूर्ति, सीवरेज और बिजली कनेक्शन जैसी जरूरी सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इससे नागरिकों को सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिलेगा और सटीक जानकारी निगम के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, सेल्फ सर्टिफिकेशन करने से लोगों को सरकारी योजनाओं, टैक्स में छूट, ब्याज माफी जैसी नीतियों की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि अब तक 2 लाख 28 हजार लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस भी भेजे गए हैं। इनमें से बड़ी संख्या में नागरिकों ने जागरूक होकर स्वयं सर्टिफिकेशन किया है और ऑनलाइन टैक्स भी जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed