फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Self-help groups will take over the command of environmental protection

स्वयं सहायता समूह संभालेंगे पर्यावरण संरक्षण की कमान

Fri, 30 Jul 2021 04:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Self-help groups will take over the command of environmental protection
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने शुक्रवार को जल शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी गांवों के स्वयं सहायता समूहों की एक बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी को गांवों में पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की एक बड़ी भूमिका है। उन्हें पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान को शुरू करने का उद्देश्य है कि हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए जल की इस प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करना है। अगर जल नहीं तो कल नहीं के नियम पर चलते हुए हमें वर्षा के जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करना होगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों ने यह निर्णय लिया कि गांवों में लोगों को किचन गार्डन के लिए प्रेरित करेंगी और अपने घरों के आस-पास खाली पड़े स्थानों पर फलदार अथवा पर्यावरण संरक्षण वाले पौधे लगाने को कहेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी शिवम तिवारी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत ही तीन अगस्त को सभी ब्लॉक में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में 800-800 पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed