फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Self-help group members became self-reliant by manufacturing jute bags.

Faridabad News: जूट बैग निर्माण से आत्मनिर्भर बने स्वयं सहायता समूह के सदस्य

Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Self-help group members became self-reliant by manufacturing jute bags.
-सरकार की पहल से छोटे उद्यमियों को मिल रहा बाजार और पहचान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों एवं जिला परिषद की सीईओ शिखा के मार्गदर्शन में सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेला छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह अपने पारंपरिक, स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त कर रहे हैं।


इसी कड़ी में गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र से आए धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे जूट बैग निर्माण एवं बिक्री का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण उनकी पत्नी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्राप्त किया, जिसके बाद परिवार ने इस कार्य को आजीविका का माध्यम बनाया। धर्मेंद्र कुमार 2018 से एसएसजी स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें उत्पाद की गुणवत्ता, डिजाइन और व्यापार कुशलता से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त हुए।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें देश के विभिन्न राज्यों में लगने वाले मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने का अवसर मिलता है, जहां स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे छोटे उद्यमियों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके साथ ही बैंक ऋण भी सरल शर्तों और नाममात्र ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे मेलों से न केवल अच्छी बिक्री होती है, बल्कि उत्पादों की पहचान भी बनती है। उन्होंने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed