{"_id":"6994b51bd848976b5f07e7b9","slug":"seized-cigarettes-worth-rs-2276-lakh-to-be-auctioned-on-26th-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63169-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जब्त हुई 22.76 लाख की सिगरेट की नीलामी 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जब्त हुई 22.76 लाख की सिगरेट की नीलामी 26 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए जब्त की गई सिगरेट की सार्वजनिक नीलामी 26 फरवरी को करने का फैसला लिया है। विभाग के पास सिगरेट के कुल 1198 पैकेट रखे हुए हैं जिनकी कीमत करीब 22 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है। सेक्टर 12 स्थित आबकारी एवं कराधान कार्यालय में रखे इस माल को ईटीओ-कम-प्रॉपर ऑफिसर की टीम ने जीएसटी नियमों के उल्लंघन पर जब्त किया था।
विभाग ने बताया कि सिगरेट के मालिक को जुर्माना भरने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन किसी के भी आगे न आने पर अब इसे नीलाम किया जा रहा है। जो भी लोग इस नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं उनके पास जीएसटी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इच्छुक खरीदार 17 से 25 फरवरी तक अपनी बोली सीलबंद लिफाफे में जमा कर सकते हैं और ये बोलियां 26 फरवरी को सुबह 11 बजे खोली जाएंगी। अगर सिगरेट का असली मालिक नीलामी से एक रात पहले यानी 25 फरवरी की रात तक सारा जुर्माना भर देता है तो यह नीलामी रद्द कर दी जाएगी।