फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seerat Gandhi wins in under-19 age group

Faridabad News: अंडर-19 आयुवर्ग में सीरत गांधी ने बाजी मारी

Sat, 12 Aug 2023 07:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Aug 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Seerat Gandhi wins in under-19 age group
टेबल टेनिस टूर्नामेंट रैंकिंग प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इसमें जिले के करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंडर-9 आयुवर्ग में डीपीएस सेक्टर-19 की सीरत गांधी प्रथम रही।
जबकि, यूनाइटेड टाइटंस अकादमी की मोक्ष अरोड़ा दूसरे और एपीजे स्कूल की आद्या विरमानी व तन्वी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, लड़कों की श्रेणी में एमवीएन अरावली हिल्स स्कूल का निवान अग्रवाल प्रथम, कुंदन ग्लोबल स्कूल का ग्रंथ द्वितीय और डीएवी स्कूल सेक्टर-14 का आर्यन व निहित तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-11 में अरावली इंटरनेशनल स्कूल की मानवी प्रथम, डीएवी स्कूल सेक्टर-14 की अनुष्का देबनाथ द्वितीय और डीपीएस सेक्टर-19 की सीरत गांधी और एमवीएन अरावली हिल्स की मायरा मेहता तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की श्रेणी में सेक्टर-21सी मानव रचना स्कूल के रेयांश प्रथम, सेक्टर-14 डीएवी स्कूल के हार्दिक नरवाल द्वितीय और ग्रैंड कोलंबस स्कूल का अंशुमन व द श्रीराम मिलेनियम स्कूल का अर्नव गुप्ता तृतीय रहे। अंडर-13 आयुवर्ग में अरावली इंटरनेशनल स्कूल की मानवी प्रथम, शिव नादर स्कूल की भवी छाबड़ा द्वितीय, ग्रेटर फरीदाबाद डीपीएस की ताश्वी व डीपीएस सेक्टर-19 की सीरत गांधी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के श्रेणी में सेक्टर-19 डीपीएस के वत्सल प्रथम, यूनाइटेड टाइटंस अकादमी का सोमांश गुप्ता द्वितीय और डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के हार्दिक नरवाल व यूनाइटेड टाइटंस अकादमी के तन्मय तृतीय रहें। अंडर-15 आयुवर्ग में सेक्टर-19 डीपीएस के वत्सल प्रथम, शौर्य कुमार द्वितीय और अरमान वधावन व जय सिंह रावत संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में ग्रेटर फरीदाबाद डीपीएस की तविशा कुमार प्रथम, डीपीएस सेक्टर-19 की कियारा यादव द्वितीय और रिद्धि और दिल्ली स्कालर्स इंटरनेशनल स्कूल की धनश्री तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 आयु वर्ग में माडर्न डीपीएस की सान्वी दरगन प्रथम, बाल भारती स्कूल की काश्वी कालरा द्वितीय और यूनाइटेड टाइटंस अकादमी की सुकीर्ति गांधी व इशिका राजपूत तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लड़कों के श्रेणी में शौर्य कुमार ने प्रथम, वत्सल ने द्वितीय और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-14 के अरमान वधवा व एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 के अनिमेश भाटिया ने तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 आयुवर्ग में सान्वी दरगन प्रथम, काश्वी द्वितीय और सुकीर्ति व प्रेक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed