फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seema Trikha attacks opposition over women's reservation bill's fall

Faridabad News: महिला आरक्षण विधेयक गिरने पर सीमा त्रिखा ने विपक्ष को घेरा

Sun, 19 Apr 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seema Trikha attacks opposition over women's reservation bill's fall
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने विधेयक के गिरने को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं बल्कि उन करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को झटका है, जो राजनीति में बराबरी की भागीदारी चाहती थीं। उनके मुताबिक, लंबे समय से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही है, लेकिन जब इसे लेकर फैसला लेने का वक्त आया तो विपक्षी दल पीछे हट गए।
विज्ञापन


सीमा त्रिखा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रुख महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में विधेयक पारित न होने के दौरान जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली, वह महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। यह घटनाक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed