{"_id":"62e9617cf4277f24772c0009","slug":"seeing-the-policeman-coming-with-an-ax-the-bike-rider-escaped-faridabad-news-noi662890443","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: पुलिसकर्मी कुल्हाड़ी के साथ आता देख बाइक सवार फरार, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: पुलिसकर्मी कुल्हाड़ी के साथ आता देख बाइक सवार फरार, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 02 Aug 2022 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:10 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार बाटा फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर एक पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए हुए है। पुलिसकर्मी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बाइक पर सवार दो युवकों को डरा रहा है, जिसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों को कुल्हाड़ी से डराता पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बल्लभगढ़ में पुलिस कर्मचारी द्वारा बाइक सवार दो युवकों को कुल्हाड़ी दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गलत साइड से आ रहे युवकों को पुलिसकर्मी ने पहले रोका और उन्हें थप्पड़ मारे और उसके बाद उन्हें डराने के लिए कुल्हाड़ी दिखाई। इससे बाइक सवार मौके से फरार हो गए। यह वीडियो बाटा चौक के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए और हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए है। मामले की जांच एसीपी करेंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार बाटा फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर एक पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए हुए है। पुलिसकर्मी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बाइक पर सवार दो युवकों को डरा रहा है, जिसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। यह वीडियो उस रास्ते से गुजर रहे एक कार चालक द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी सेक्टर-11 के इंचार्ज प्रदीप मोर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी है, उसका नाम एएसआई दिनेश है। वह सेक्टर-12 सेंट्रल थाने में यार्ड इंचार्ज है। उनके वहां पर काफी संख्या में बड़े-बड़े पेड़ पौधे लगे होने की वजह से एसआई दिनेश को साफ करने के लिए कहा गया था। एएसआई दिनेश कुल्हाड़ी को धार लगवाने के लिए बाजार लेकर गया था। जब वह सर्विस रोड से सेक्टर-12 सेंट्रल थाने में वापस आ रहा था। तभी उसकी कुल्हाड़ी बाटा फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर स्कूटी से गिर गई। तभी दो युवक गलत साइड से आ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने उन्हें टोका और कुल्हाड़ी लेकर उन युवकों को डराया और जिससे वह भाग गए। एएसआई दिनेश का कोई और मकसद नहीं था। वह सिर्फ उन युवकों को डराकर वहां से भगा रहे थे। तभी कार चालक के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जहां से वह वायरल हो गया।