फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seeing the number of monkeys health department arranged anti-rabies injections in Surajkund fair

सूरजकुंड में रहें सतर्क: मेला परिसर में हजारों की संख्या में हैं ये मौजूद, एक चूक ला सकती है इंजेक्शन की नौबत

Fri, 02 Feb 2024 06:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

पर्यटन विभाग की ओर से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Seeing the number of monkeys health department arranged anti-rabies injections in Surajkund fair
सूरजकुंड मेला 2023 का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजकुंड में शुक्रवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो डिस्पेंसरी बनाई गई। परिसर व इसके आसपास मौजूद बंदरों की संख्या के देखते हुए विभाग ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन की सुविधा भी रखी है। 

विज्ञापन

मेला अरावली की पहाड़ियों में लगने के कारण पर्यटकों और शिल्पकारों को डर लगा रहता है कि कहीं कोई बंदर काट ना ले। लला परिसर के आसपास पहाड़ियों में हजारों की संख्या में बंदर रहते हैं। इन्हीं बंदरों का आतंक कई बार आसपास के सेक्टरों में भी देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदरों व कुत्तों के काटने पर लगने वाले एंटी रेबीज की सुविधा डिस्पेंसरी पर दी है। मेले में अगर किसी पर्यटकों व शिल्पकारों को कोई बंदर या कुत्ता काट ले तो मरीज को एंटी रेबीज इंजेक्शन फ्री में लगा दिया जाएगा। मेले में दो में से एक डिस्पेंसरी 24 घंटे खुली रहेगी। 

विज्ञापन

इसके अलावा कलाकारों के ठहरने की स्थानों पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे। जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह आठ बजे लेकर रात्रि आठ बजे तक रहेंगी। वहीं किसी की हालत गंभीर होने पर मेले में 10 एम्बुलेंस लगाई गई हैं।

इन्हें मिलेगी टिकट पर छूट
पर्यटन विभाग की ओर से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed