{"_id":"69a47b522606dbabfa02eee7","slug":"security-tightened-at-railway-stations-liquor-recovered-from-sachkhand-express-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64095-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त सचखंड एक्सप्रेस से शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त सचखंड एक्सप्रेस से शराब बरामद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त सचखंड एक्सप्रेस से शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के त्योहार में अब महज एक दिन शेष हैं जिसे देखते हुए फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और न्यू टाउन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की संयुक्त टीमें यात्रियों के सामान, टिकट और आधार कार्ड की सघन जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज जैसे संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे जवानों की तैनाती की गई है और लाउडस्पीकर के जरिए संदिग्ध वस्तुओं की सूचना देने के लिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सचखंड एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12716) के कोच बी-4 में तलाशी के दौरान दो संदिग्ध बैग मिले जिनमें से 36 बोतल शराब बरामद की गई। इस मामले में कोच अटेंडेंट खेमचंद रैकवार के खिलाफ रेलवे की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। इसी तरह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भी लावारिस हालत में मिले दो बैगों से 28 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर में चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ट्रेनों के अंदर भी सघन तलाशी ली जा रही है ताकि अवैध शराब की तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।