{"_id":"6a6111bb67dba11bcd0861e4","slug":"security-stepped-up-on-routes-leading-to-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75504-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
सीजेपी के प्रदर्शन को देखते अतिरिक्त पुलिसबल किया गया तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। दिल्ली से सटे जिले के प्रमुख रास्तों और प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें दिल्ली से जुड़े मार्गों पर सक्रिय रहीं। कार, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कंटेनर और अन्य वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहन चालकों से उनके सफर का कारण, जाने वाले स्थान और पहचान संबंधी जानकारी ली गई।
जिन वाहनों पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों या अन्य समूहों के झंडे और बैनर लगे हुए मिले, उनकी विशेष रूप से जांच की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों से पूछताछ की, जिनके दिल्ली जाकर प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। जांच के बाद स्थिति के अनुसार लोगों को आगे जाने की अनुमति दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से जुड़े मार्गों पर नाके लगाए गए हैं।