फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Security stepped up at railway stations; checks being conducted on trains with dog squads as well.

Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, डॉग स्क्वायड के साथ ट्रेनों में भी चेकिंग

Thu, 13 Aug 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Security stepped up at railway stations; checks being conducted on trains with dog squads as well.
बल्लभगढ़, न्यू टाउन, ओल्ड फरीदाबाद, असावटी और पलवल स्टेशन पर चला विशेष अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मी स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान पर नजर रखने के साथ ट्रेनों के अंदर भी जांच कर रहे हैं। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

जीआरपी की टीम ने बल्लभगढ़, न्यू टाउन, ओल्ड फरीदाबाद, असावटी और पलवल रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच की गई। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के सामान को भी चेक किया गया। कई ट्रेनों के अंदर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के सामान और आसपास रखी वस्तुओं की जांच की।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश

सुरक्षा जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास क्षेत्र समेत ट्रेनों में संदिग्ध सामान की तलाशी ली। अभियान में जीआरपी के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी शामिल रहे। जीआरपी की एएसआई सुदेश कुमारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। असामाजिक तत्व किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामान पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम करीब हर एक घंटे बाद दोबारा चेकिंग करती है। प्लेटफॉर्म पर चार पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed