{"_id":"69fe3d32bc6d5e90fe01f7b5","slug":"security-personnel-caught-a-young-man-who-jumped-over-the-security-wall-of-the-air-force-station-and-entered-inside-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69463-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा दीवार कूदकर अंदर घुसे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा दीवार कूदकर अंदर घुसे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ एयरफोर्स स्टेशन की बाहरी सुरक्षा दीवार लांघकर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट निवासी इरफान अली के रूप में हुई है।
एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर रविंदर छापारिया ने डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मई को आरोपी इरफान ने स्टेशन की सुरक्षा दीवार लांघकर परिसर के भीतर प्रवेश किया था। वहां मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10-10 रुपये के दो सिक्के और तंबाकू की एक पुड़िया बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत डबुआ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पहली शिकायत में तकनीकी रूप से कुछ विसंगतियां होने के कारण पुलिस ने एयरफोर्स के अधिकारियों को सूचित किया था। इसके बाद अधिकारियों द्वारा चार मई को थाने में संशोधित और स्पष्ट लिखित शिकायत पत्र दिया। लिखित शिकायत के तथ्यों और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी इरफान अली के खिलाफ चार मई 2026 को थाना डबुआ में शासकीय गुप्त बात अधिनियम (ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। मामले की आगामी जांच सहायक उप निरीक्षक जसविंदर द्वारा की जा रही है।