फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sectors will get the gift of development works before Holi.

Faridabad News: होली से पहले सेक्टरों को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

Sat, 07 Feb 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sectors will get the gift of development works before Holi.
विधायक मूलचंद शर्मा ने एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-8 के कैंप कार्यालय में विधायक मूलचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। बैठक में सेक्टरों में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि सेक्टरवासियों को होली से पहले लगभग 6 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। यह कार्य सेक्टर 61, 62, 64, 65, 64-डी और सेक्टर 64 सी में कराए जाएंगे।


सेक्टर 62 में जिन सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है अथवा जो क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, उनका नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 65 के लगभग 10 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इसमें कई पुराने पार्क शामिल हैं। वहीं सेक्टर 64-डी में नए पार्कों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ-साथ कई सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया, एसडीओ राजेंद्र समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed