फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sectors 10 and 11 to get a modern community centre.

Faridabad News: सेक्टर-10 और 11 को मिलेगा आधुनिक सामुदायिक भवन

Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sectors 10 and 11 to get a modern community centre.
5.85 करोड़ की परियोजना से हजारों परिवारों को राहत
विज्ञापन

शादी-ब्याह से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों तक मिलेगी सुविधा, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-10 और 11 के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सामाजिक सुविधा मिलने जा रही है। नगर निगम फरीदाबाद ने वार्ड-37 स्थित बूस्टिंग स्टेशन परिसर में आधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 5.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन न केवल सेक्टर-10 और 11 बल्कि आसपास के कई रिहायशी इलाकों के लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इसके बनने से शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह, धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को निजी बैंक्वेट हॉल और महंगे मैरिज पैलेस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यह सामुदायिक भवन सेक्टर-10 और 11 के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों के हजारों परिवारों के लिए उपयोगी होगा। इन दोनों सेक्टरों में बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा परिवार रहते हैं जिन्हें छोटे-बड़े आयोजनों के लिए निजी स्थल बुक करने पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। भवन बनने के बाद कम खर्च में सरकारी सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। इसके अलावा स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए भी स्थायी स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन


अभी निजी बैंक्वेट और दूसरे सेक्टरों पर है निर्भरता

वर्तमान में सेक्टर-10 और 11 में सरकारी सामुदायिक भवन नहीं है। ऐसे में लोगों को शादी या अन्य कार्यक्रमों के लिए निजी बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस या दूसरे सेक्टरों के सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करनी पड़ती है। कई बार दूर स्थान मिलने से लोगों को अतिरिक्त परिवहन खर्च और असुविधा का सामना करना पड़ता है। व्यस्त सीजन में बुकिंग नहीं मिलने की समस्या भी बनी रहती है। नया भवन बनने के बाद स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 महीने 20 दिन में पूरा होगा निर्माण

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत 5 करोड़ 84 लाख 91 हजार रुपये है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए चयनित एजेंसी को 26 महीने 20 दिन का समय दिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद भवन स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। परियोजना की निगरानी नगर निगम के अधिकारियों की ओर से की जाएगी ताकि निर्माण गुणवत्ता के अनुरूप हो।


सामाजिक गतिविधियों को भी मिलेगा बढ़ावा

सामुदायिक भवन केवल शादी-विवाह तक सीमित नहीं रहेगा। यहां सामाजिक बैठकों, वरिष्ठ नागरिकों के कार्यक्रमों, महिला समूहों की गतिविधियों, सांस्कृतिक आयोजनों, जागरूकता शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता बढ़ेगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोगों की सुविधा के लिए निगम हर स्तर पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही इस परियोजना को भी पूरा कर लिया जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed