{"_id":"685ae4622d8727d26b0b5631","slug":"sector-residents-are-facing-the-problem-of-waterlogging-and-jam-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45875-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जलभराव और जाम की समस्या से जूझ रहे सेक्टरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जलभराव और जाम की समस्या से जूझ रहे सेक्टरवासी
विज्ञापन
लावारिस पशुओं व कुत्तों के कारण करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 8 में रहने वाले लोगों को जलभराव और जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर रेहड़ी- पटरी वालों ने कब्जा किया हुआ है। जिसके चलते सुबह और शाम को जाम लगा रहता है। इसके अलावा सेक्टर में लावारिस पशुओं व कुत्तों का आतंक है। यह बातें मंगलवार को सेक्टर के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में कहीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।
संतोष, ए एस, नरेश चंद, टी आर शर्मा, डी एन दीक्षित व अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क पर पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। जिस कारण जलभराव रहता है। मार्केट में जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।
इसके अलावा सर्वोदय अस्पताल के पीछे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक खाली मैदान है। जहां कूड़ा पड़ा हुआ है। यदि उसे साफ कर दिया जाए तो बच्चों के खेलने के लिए एक अच्छा स्थान बन जाएगा। लोगों ने कहा कि सेक्टर में बाइपास का चौराहा है। वहां पर टैफिक लाइट लगनी चाहिए। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी ।
विज्ञापन
निवासियों से बातचीत
एक्सप्रेसवे के नीचे मैनहोल दबने के कारण उनकी सफाई नहीं हो पाती। इससे सीवर की समस्या बनी हुई है। - जगमोहन गुप्ता, आरडब्ल्यूए प्रधान
--
मार्केट में रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इनको प्रशासन की ओर से एक स्थायी स्थान देना चाहिए। - नीलम चौधरी, आरडब्ल्यूए सदस्य
--
सर्वोदय अस्पताल के पीछे खाली मैदान को साफ करना चाहिए। गंदगी से लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका है। - राम कृष्ण यादव, आरडब्ल्यूए उप प्रधान
--
सेक्टर में बाइपास के चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से जाम लगा रहता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। - बिजेंद्र चौधरी, आरडब्ल्यूए संरक्षक
--
सेक्टर में आए दिन कुत्ते बच्चों पर हमला कर देते हैं। वहीं घरों के आगे भी काफी गंदगी करते हैं। -
प्रदीप कुमार, आरडब्ल्यूए सदस्य
--
सेक्टर में कुछ शरारती तत्व भी हैं। जो शाम को डेरा लगाकर नशा करते हैं। - सुरेंद्र कुमार, आरडब्ल्यूए सदस्य