फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector information will be available on one click

Faridabad News: कंप्यूटर के एक क्लिक पर मिलेगी एचएसवीपी के सेक्टरों की पूरी जानकारी

Thu, 06 Apr 2023 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Sector information will be available on one click
कंप्यूटर के एक क्लिक पर मिलेगी सेक्टरों की जानकारी
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का ब्लॉक चेन पायलट प्रोजेक्ट हुआ पूरा
पहले चरण में सेक्टर-75 और 15ए के सभी भवनों और प्लाॅटों को किया गया ऑनलाइन
- प्लाटों से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी कराई उपलब्ध


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंप्यूटर के एक क्लिक पर अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों की जानकारी लोगों के सामने होगी। इसके लिए प्राधिकरण ब्लॉक चेन योजना पर काम कर रहा है। पायलट प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रथम चरण सेक्टर-75 को ऑनलाइन किया गया, हालांकि इसे अभी अधिकारी ही देख सकते हैं। योजना पूरी होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

एचएसवीपी के करीब 140 सेक्टर हैं, हालांकि ग्रेटर फरीदाबाद के कई सेक्टर अभी विकसित नहीं हुए हैं। यहां लोगों की आबादी बेहद कम है। पुराने शहर में सेक्टर डेवलप हो चुके हैं, लेकिन इनमें कितने प्लाॅट अभी खाली है, उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। कितने लोगों को बेचा जा चुका है, किसके नाम पर है। प्लाॅट पर कोई कोर्ट केस तो नहीं चल रहा। सेक्टरों में कितने मकान बन चुके हैं। इस संबंध में अभी कोई पुख्ता जानकारी प्राधिकरण अधिकारियों के पास नहीं होती थी।
विज्ञापन

इसके लिए उच्च अधिकारियों की बैठक में कई बार अधिकारियों को फटकार भी लग चुकी है। इससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण ने ब्लॉक चेन योजना तैयार की गई। पायलट प्रोजेक्ट में सेक्टर-15ए और ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 को शामिल किया गया है। सेक्टर-75 का पूरा डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर-15ए का जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सेटेलाइट से कराया गया सर्वे
योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सेटेलाइट से सर्वे कराया गया। इसमें गूगल की भी मदद ली गई। जिससे कि सेक्टर में स्थित खाली प्लाट और बने मकानों की पूरी जानकारी की अधिकारियों के पास उपलब्ध हो।

--
सेक्टरों को ऑनलाइन करने के लिए ब्लॉक चेन प्रोजेक्ट पर काम जारी है। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अन्य सेक्टरों को भी ऑनलाइन किया जाएगा। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed