{"_id":"6956bfa3505f3bc021071d04","slug":"sector-12s-war-memorial-will-shine-again-the-authority-will-beautify-it-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59318-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फिर चमकेगा सेक्टर-12 का वार मेमोरियल, प्राधिकरण करेगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फिर चमकेगा सेक्टर-12 का वार मेमोरियल, प्राधिकरण करेगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण शुरू करेगा विशेष अभियान, गणतंत्र दिवस से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। देश के वीर शहीदों की स्मृति को संजोए सेक्टर-12 स्थित वार मेमोरियल जल्द ही अपनी पुरानी भव्यता में नजर आएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण स्मारक के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। गणतंत्र दिवस से पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
काफी समय से रखरखाव की जरूरत महसूस कर रहे वार मेमोरियल के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत मुख्य पूरे निर्माण व दीवारों पर उच्च गुणवत्ता की पुट्टी और एक्सटीरियर पेंट लगाया जाएगा, जबकि परिसर में लगे कीमती मार्बल की विशेष पॉलिशिंग कराई जाएगी ताकि स्मारक की गरिमा और आकर्षण बरकरार रहे।
26 जनवरी तक कार्य पूरा होने की उम्मीद
एचएसवीपी की तरफ से जनवरी के पहले सप्ताह में ही इसका काम शुरू करवाने का प्लान बनाया गया है। वहीं जनवरी के अंत तक स्मारक के निखरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
पर्यावरण सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान
निर्माण कार्यों के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्राधिकरण की तरफ से सख्त शर्तें रखी गई हैं। काम करते समय एजेंसी को सामग्री पूरी तरह ढककर रखने, मलबा सड़क पर न डालने और वायु प्रदूषण से बचाव सुनिश्चित करना होगा ताकि यातायात और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो।
नागरिकों ने किया स्वागत
शहर के जागरूक लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार मेमोरियल जैसे पवित्र और प्रेरणादायी स्थलों का नियमित रखरखाव प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए। सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थल सुबह-शाम टहलने वालों और पर्यटकों के लिए भी बेहतर अनुभव देगा।
शहीदों के सम्मान में की जा रही पहल
आपको बताते चलें कि 26 जनवरी व 15 अगस्त के साथ अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर श्रद्धांजलि का प्रमुख केंद्र रहने वाला वार मेमोरियल नई पेंटिंग और मार्बल पॉलिशिंग के बाद नए की तरह काफी सुंदर दिखेगा। वहीं आने वाली पीढ़ियों को देश के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के बलिदान की याद भी दिलाता रहेगा।
शहर के विकास के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस विकास कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। - संदीप दहीया, एसएई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण