{"_id":"6a6cf4b27f697251610da669","slug":"sector-10-parks-in-poor-condition-open-gym-equipment-broken-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76304-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-10 के पार्क बदहाल, ओपन जिम के उपकरण टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-10 के पार्क बदहाल, ओपन जिम के उपकरण टूटे
विज्ञापन
बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी क्षतिग्रस्त, शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीूदाबाद। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड के पार्कों की जर्जर हालत से स्थानीय निवासी लंबे समय से परेशान हैं। पार्कों में लगे ओपन जिम के उपकरण पूरी तरह टूट चुके हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को नियमित व्यायाम करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिसके कारण बच्चों के खेलने की सुविधाएं लगभग समाप्त हो गई हैं।
आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार वशिष्ठ का कहना है कि पार्कों के रखरखाव पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बाद केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन पार्कों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा।
स्थानीय निवासी कमलेश और प्रदीप का कहना है कि पार्क कॉलोनी के लोगों के लिए सुबह-शाम सैर, व्यायाम और बच्चों के मनोरंजन का प्रमुख स्थान हैं। सुविधाओं के अभाव में बुजुर्गों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, जबकि बच्चों के पास सुरक्षित खेल स्थल भी नहीं बचा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पार्कों में टूटे ओपन जिम उपकरणों और झूलों की जल्द मरम्मत कराई जाए और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।