{"_id":"68656dfdf1d8c712390c9095","slug":"second-merit-list-will-be-released-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46401-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में 1900 से अधिक छात्रों ने लिए दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यूजी कोर्स के लिए के प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गई, जिसके बाद आज दूसरी मेरिट लिस्ट आएगी। जिले के कुल 12 महाविद्यालयों में 11,107 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 5,560 सीटें सरकारी कॉलेजों में, 5,047 सीटें अर्ध-सरकारी महाविद्यालयों में तथा 500 सीटें निजी संस्थानों में निर्धारित हैं।
पहली सूची के तहत लगभग 1900 से अधिक सीटों पर ही दाखिले हुए हैं, जिससे बहुत सीटें अभी खाली पड़े हैं। वहीं, ग्रामीण कॉलेज खेड़ी गुजरान, सेक्टर -23, राजकीय महाविद्यालय तिगांव और पीटी एलआर की तरफ छात्रों का रुझान बढ़ रहा है।
उच्च जिला शिक्षा अधिकारी डॉ सुनिधि ने कहा कि छात्रों को चिंता करने जरूरत नहीं है। जो पहले दो चरणों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं, उनके लिए तीसरे चरण में भौतिक (ऑफलाइन) काउंसलिंग का आयोजन 9 जुलाई से शुरू होगा। 10 जुलाई को पोर्टल फिर से खुलेगा, ताकि छात्र पंजीकरण या फॉर्म में सुधार कर सकें।