फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Second dose of vaccine to 26 volunteers

26 स्वयंसेवकों को वैक्सीन की दूसरी डोज

Sat, 26 Dec 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Second dose of vaccine to 26 volunteers
फरीदाबाद। जिले में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल तेजी से चल है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में अब तक करीब 600 लोगों (वॉलंटियर्स) को टीका लगाया जा चुका है। शनिवार को 26 वॉलंटियर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। पहली डोज के सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। केवल दो-तीन वॉलंटियर्स को हल्के बुखार की शिकायत हुई थी। अब वह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 26 अक्तूबर को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया गया था। इस कोवैक्सीन को आईसीएमआर व भारत बायोटेक की तैयार किया है। वैक्सीन ट्रायल की शुरुआत में वॉलंटियर्स को जोड़ने में कॉलेज प्रबंधन को जरूर थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब वॉलंटियर्स खुद आकर मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर रहे हैं और ट्रायल का हिस्सा बन रहे हैं। ट्रायल के तहत वॉलंटियर्स को वैक्सीन की दो डोज दी जानी हैं। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अभी तक 600 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जिन लोगों को पहली डोज लगे 28 दिन पूरे हो चुके हैं, उन्हें दूसरी डोज देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अभी तक 26 लोगों को दूसरी डोज भी देने का काम हो चुका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, जिले में अभी तक वैक्सीन के कोई नकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिले हैं। जिन लोगों को पहली डोज दी गई थी, उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी गई और अब दूसरी डोज देने के बाद भी उनकी मॉनिटरिंग जारी रहेगी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, जनवरी के अंत तक ट्रायल पूरा होने की उम्मीद है। यहां पर 1000 से अधिक वॉलंटियर्स पर ट्रायल करने की योजना है। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए लोग फोन नंबर 9871824301, 7042918222, 9818649931 व ईमेल covaxin.esic@gmail.com पर आवेदन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन के ट्रायल को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है। वॉलंटियर्स के साथ उद्योगों से भी अधिकारी और कर्मचारी वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रायल का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में सहयोग दें, जिससे जल्द वैक्सीन का निर्माण हो सके।
- डॉ. असीमदास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed