फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   second day of municipal corporation's sweeper strike

फरीदाबाद : हाथों में झाडू़ लेकर निकाला रोष मार्च

Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
second day of municipal corporation's sweeper strike
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर निगम के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। निगम कर्मचारियों ने मुख्यालय के बाहर धरना दिया और हाथों में झाड़ू लेकर बीके चौक से नीलम और नीलम चौक से वापस बीके चौक तक रोष मार्च निकाला। निगम कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों नहीं माने जाने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़ बातचीत के माध्यम से पालिका कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें। जब तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री संघ के साथ 25 अप्रैल को हुए समझौते के अनुसार मानी गई मांगों को का निवारण नहीं करेगी तब तक पालिका कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी पालिका, परिषद, निगम और दमकल केंद्रों के कर्मचारी 3 जुलाई को छंटनी, निजीकरण, महंगाई व कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर किए जाने वाले राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने सरकार पर सफाई कर्मचारी एवं दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही है, मगर सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स, पीपीई किट आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए। संघ नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने 5 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो 6 जुलाई से शुरू होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल को संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी परिवर्तित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राजेंद्र सिंह दहिया, ड्राइवर यूनियन के प्रधान राम किशोर त्यागी, वेद भड़ाना, सीवरमैन यूनियन के सचिव विनोद, बल्लू चिंडालिया, नरेश भगवाना, प्रेमपाल, राजवीर चिंडालिया, रघुवीर चौटाला, जितेंद्र छाबड़ा, महेंद्र कुड़िया, विजय चावला, दर्शन सिंह, राकेश चिंडालिया, सुदेश कुमार, महिला नेत्री माया, शकुंतला, कमला, ललिता भी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

सफाई व्यवस्था हुई प्रभावित
सफाई कर्मचारियों के दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रहने के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। दो दिन से शहर में न तो झाड़ूू लगी और न ही कूड़ा उठा। ईकोग्रीन के कर्मचारियों ने बेशक घर-घर से कूड़ा उठाया, मगर दो दिन में शहर में झाड़ू नहीं लगने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed