फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Second accused in rape case arrested from Agra

Faridabad News: दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी आगरा से गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 09:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 05 May 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Second accused in rape case arrested from Agra
एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को आगरा यूपी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

महिला थाना प्रभारी इंदू बाला ने बताया कि आरोपी रजत आगरा का रहने वाला है। रजत और विवेक के खिलाफ अक्तूबर 2022 में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी रजत से वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके पश्चात वर्ष 2020 में विवेक नाम के लड़के का पीड़िता के पास फोन आया और उसने पीड़िता को मिलने के लिए बाहर बुलाया। जहां पर उसने अपने फोन में पीड़िता और रजत की अश्लील फोटो दिखाई और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी विवेक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार अवैध संबंध बनाए। वर्ष 2021 में पीड़िता ने यह बात रजत को बताई। इसके पश्चात वर्ष 2022 में आरोपी रजत ने फिर से युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सितंबर 2022 में रजत ने किसी और लड़की के साथ सगाई कर ली। जिसके पश्चात पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत आरोपी रजत और विवेक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने नवंबर 2022 में आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया। परंतु आरोपी रजत फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed