{"_id":"69138785a2a356f7e20c308a","slug":"search-operation-launched-at-faridabad-railway-station-after-delhi-blast-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55520-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली में धमाके के बाद फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली में धमाके के बाद फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सोमवार देर रात से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने व्यापक सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को भी जांच अभियान जारी रहा। इस दौरान खोजी कुत्तों की मदद से प्लेटफार्म, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखकर यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे शांत रहें और जांच में सहयोग करें।
जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात तक जांच अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोपहर करीब 12 बजे झेलम एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के बैग और अन्य सामान खुलवाकर जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर न्यू टाउन रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी सर्च अभियान चलाया गया। खोजी कुत्तों की टीम ने प्लेटफार्म पर रखे कूड़े के डिब्बे, यात्रियों के बैग और अन्य सामान को सूंघकर जांच की।
संदिग्धों से की पूछताछ
थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि यह सर्च अभियान एहतियाती कदम के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और ट्रेन के डिब्बों में खोजी कुत्तों के साथ जांच की जा रही है। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।