फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SE and clerks on remand of one day, may fall on other

एसई और क्लर्क एक दिन की रिमांड पर, अन्य पर गिर सकती है गाज, निगम अकाउंट ब्रांच के कई कर्मी विजिलेंस के रडार पर

Wed, 16 Feb 2022 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
SE and clerks on remand of one day, may fall on other
SE and clerks on remand of one day, may fall on other
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) ने नगर निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) रवि शर्मा और अकाउंट ब्रांच के क्लर्क रवि शंकर शर्मा को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों से विजिलेंस की टीमें पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि कइयों पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन ने एसई रवि शर्मा की सेवाएं समाप्त करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। जबकि क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने जो खुलासे किए हैं, उनकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद अन्य पर कार्रवाई हो सकती है। इसमें आरोपियों द्वारा पहले लिए पैसे के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। मंगलवार को विजिलेंस की कार्रवाई के बाद अकाउंट ब्रांच के दो-तीन अधिकारी पूरे दिन ऑफिस नहीं आए। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर निगम के अकाउंट और इंजीनियरिंग ब्रांच में कार्यरत कई पर शिकंजा कसा जा सकता है। इस पूरे मामले में अकाउंट ब्रांच के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बिना काम के एक ठेकेदार को 50 करोड़ रुपये का पेमेंट करने के मामले में अकाउंट शाखा के अधिकारियों के मिली भगत से हुआ था। बता दें कि विजिलेंस ने मंगलवार को निगम मुख्यालय से एसई और क्लर्क को 1.40 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला पहले भी सुर्खियों में रहा है। इसमें इंजीनियरिंग व अकाउंट ब्रांच शामिल रहा है।
विज्ञापन

गांव में चर्चा का विषय बना
आरोपी क्लर्क रवि शंकर महेंद्रगढ़ जिले के बाघोत गांव का है। दो भाइयों में वह सबसे बड़ा है। उसकी शादी 21 फरवरी को गौतमबुद्धनगर (यूपी) में होनी है। बाघोत के श्रीराम ने बताया कि रवि के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी करीब दो साल पहले सरकारी नौकरी लगी थी। गांव वालों को बुधवार की सुबह पूरी जानकारी मिली। वहीं, नगर निगम सूत्रों की मानें तो क्लर्क द्वारा अकेले 90 हजार रुपये रिश्वत लेना संभव नहीं लगता है। ऐसे में अन्य भी शामिल होंगे। लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है कि आरोपी ठेकेदार से 90 हजार रुपये रिश्वत कैसे ले सकता है। यदि क्लर्क ने अकाउंट ब्रांच के अन्य अधिकारियों की भूमिका का खुलासा किया तो कई अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने एक अधिकारी व कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। एसई रवि शर्मा की सेवाएं समाप्त करने के लिए सरकार को पत्र लिख दिया गया। जबकि, क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। - यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed