फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SDM will give report for action against 19 Patwaris

Faridabad News: 19 पटवारियों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम देंगे रिपोर्ट

Sat, 18 Jan 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
SDM will give report for action against 19 Patwaris
वित्तयुक्त राज्य और अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेजा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से फरीदाबाद जिले में कार्यरत 19 पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। विभाग से बताया गया है कि इन पटवारियों ने कुछ अपने सहायकों को रखा था। जो दलालों के रूप में इनके लिए कार्य करते थे। अब जिला प्रशासन इनपर 15 दिनों में कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट विभाग को प्रस्तुत करेगा।
जिले में करीब सवा सौ ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पटवारी है साथ ही शहरी क्षेत्र में भी करीब 30 से अधिक पटवारी कार्यरत हैं। हरियाणा राजस्व विभाग की ओर से प्रदेशभर में की गई जांच में फरीदाबाद के 19 पटवारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। इन पटवारियों के तीन सहायक भी हैं।
विज्ञापन

अब विभाग ने 14 जनवरी को सभी जिला प्रशासनों को पत्र के माध्यम से इनपर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन के खाते तस्कीम करवाने, पैमाइश, इंतकाल, रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने और नक्शा आदि बनवाने के काम में भ्रष्टाचार किया जाता है। बताया गया है पटवारी अपने साथ कुछ निजी लोगों को सहायक के तौर पर रखते हैं। यह सहायक दलाल के रूप में कार्य करते हैं। लोग जब इन पटवारियों के पास काम कराने जाते हैं तो यह बार-बार ऐतराज लगाकर उनको परेशान करते हैं। मजबूरन लोगों को अपने कार्य कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इसके चलते बहुत से पटवारी भ्रष्टाचार करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे सरकार की छवि खराब होती है। भ्रष्ट आचरण वाले पटवारियों के रखे गए सहायकों का विवरण भी भेजा गया है। जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि इन पटवारियों पर कार्रवाई कर प्रशासन अपनी रिपोर्ट 15 दिन में सौंप दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed