फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scuffle with Excise Department officials over contract

Faridabad News: ठेके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ हाथापाई

Thu, 05 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with Excise Department officials over contract
गांव डींग में निरीक्षण करने के लिए गई थी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव डीग स्थित शराब के ठेके पर निरीक्षण करने गई आबकारी व कराधान की टीम के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि शराब के ठेके पर देसी शराब कम पैसों में बेची जा रही है।

जिसके चलते उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारी से सामान की जांच कराने के लिए कहा। इसकी सूचना ठेकेदार को दी गई। जिस पर ठेकेदार व उसके बेटों ने उनकी टीम के साथ हाथापाई की। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उप आबकारी व कराधान आयुक्त के आदेश पर 2 जून को निरीक्षक बालकृष्ण, कृष्णा प्रीतम सिंह, चालक राजेश कुमार और आबकारी सेवादार सुभाष जोन नंबर 85 में बनी गांव डींग के शराब के ठेके पर निरीक्षण करने के लिए गए। उनको सूचना मिली कि वहां पर देसी शराब कम दामों में बेची जाती है। जिसके चलते उन्होंने सेवादार सुभाष को एक देसी शराब खरीदने के लिए भेजा। ठेके में मौजूद कर्मचारी ने सेवादार को वह देसी शराब 50 रुपये में दी। आबकारी नीति के अनुसार कम रेट पर शराब बेचता पाया गया। जिसके चलते उनकी टीम ने शराब के ठेके पर मौजूद कर्मचारी से गेट को खोलने के लिए कहा। क्योंकि टीम को उसके शराब के ठेके के अंदर मौजूद स्टॉक और स्टेटमेंट की जांच करनी थी, जिस पर कर्मचारी ने ठेकेदार के पास फोन करके टीम की सूचना दी। कुछ समय के बाद ठेकेदार ईश्वर दयाल मौके पर पहुंचा और टीम के साथ गाली गलौज करने लगा। तभी ठेकेदार के दोनों लड़के व उसके साथी भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर टीम के साथ हाथापाई की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से भाग गए। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed