{"_id":"6793e91e3b049dc8b00d4829","slug":"scorpio-driver-hits-two-girl-students-one-dies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37044-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्काॅर्पियो चालक ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्काॅर्पियो चालक ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
महिला कॉलेज से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद । सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय से छुट्टी के बाद घर जा रहीं दो छात्राओं को शुक्रवार शाम एक स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 19 साल की मनीषा और उसकी सहेली सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को भगा ले गया। गंभीर हालत में घायल मनीषा व सिमरन को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मनीष की मौत हो गई। जबकि सिमरन की हालत अब खतरे से बाहर है। कुछ छात्राओं ने कार की फोटो खींच ली। पुलिस अब फोटो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
ये हादसा शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे हुआ। महाविद्यालय से छुट्टी के बाद सभी छात्राएं घर के लिए निकली। सड़क के दोनों साइड में छात्राएं काफी संख्या में पैदल चल रहीं थीं। जबकि बीच से वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की स्कर्पियो कार यूपी 85 सीके 9470 आई। एक साइड की छात्राओं को बचाने के चक्कर में कार चालक ने कट मारा तो कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी साइड चल रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। ये दोनों छात्राएं दयाल नगर की रहने वाली 19 साल की मनीषा और पदमनगर की रहने वाली सिमरन थीं। मनीषा टक्कर लगने से हवा में उछली और सड़क पर गिर गई। जिससे उसे सिर व अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी। जबकि सिमरन को कार की साइड लगने से कम चोट लगी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक कार को भगा ले गया।
इस दौरान कई छात्राओं ने कार की फोटो खींच ली। हादसे की सूचना मिलते ही कई प्रोफेसर भी यहां पहुंचे। दोनों घायल छात्राओं को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में मनीषा की मौत हो गई जबकि सिमरन का इलाज चल रहा है। सिमरन की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृतका छात्रा के परिवार को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि छात्राओं व स्टॉफ के जरिये आरोपी की कार की फोटो पुलिस के पास आ गई है। कार नंबर के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।