{"_id":"67f02ce59ad9c84fbb0d30e5","slug":"scorpio-damaged-by-pillars-loaded-on-tractor-trolley-doctors-family-saved-their-lives-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41106-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे खंभों से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, डॉक्टर के परिवार की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे खंभों से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, डॉक्टर के परिवार की बची जान
विज्ञापन
ऊंचाई पर चढ़ रहा ट्रैक्टर पीछे आया था, सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दयालबाग रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे सीमेंट के खंभे पीछे से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गए। स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार डॉक्टर का परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। टीम कार्रवाई कर रही है।
सूरजकुंड थाना पुलिस को यह शिकायत दयालबाग एरिया में रहने वाले डाॅ. नारायण प्रसाद ने दी है। वह स्वास्थ्य मंत्रालय में एनएच-चार स्थित अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को वह स्कॉर्पियो में बेटा-बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। दयालबाग रोड पर रिलायंस फ्रेश के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली आगे चल रही थी। उसमें सीमेंट के 10 खंभे लोड थे। तेजी से ओवरटेक करते हुए चालक शिवमंदिर की ओर चढ़ाई पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को चढ़ाने लगा। लोड अधिक होने से करीब 30 फीट तक पीछे आई ट्रैक्टर-ट्रॉली स्कॉर्पियो से टकरा गई। ट्रॉली से बाहर निकले सीमेंट के खंभों गाड़ी से टकरा गए। इससे गाड़ी का शीशा, बोनट, डैशबोर्ड और केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डॉक्टर और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर आई और ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को अपने साथ ले गई।
समझौते का बनाया दबाव
डॉ. नारायण प्रसाद ने आरोप लगाया है कि दोपहर साढ़े तीन बजे वह दयालबाग पुलिस चौकी में शिकायत देने पहुंचे। रात 8 बजे तक उन्हें थाने में बिठाए रखा । इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की सिफारिश में कई लोग थाने आए और समझौता करने का दबाव बनाया गया।