फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scorching heat of the sun, silence in the streets and markets

Faridabad News: झुलसा रही सूरज की तपिश, सड़कों व बाजारों में सन्नाटा

Tue, 28 May 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat of the sun, silence in the streets and markets
तापमान 47 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, न्यूनतम 28 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में सूरज की तपिश, दिन चढ़ने के साथ ही आग उगलते सूरज और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले में मंगलवार को 47 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लू चलने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सड़कों और बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार आगामी तीन दिनों तक जिले में हीट वेव चलने का अनुमान है। शहर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का माहौल देखने को मिल रहा है।
सुबह होने के साथ ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है। एक तरफ दिन चढ़ने के साथ ही सूरज अपना रौद्र रूप दिखाने लगती है तो दूसरी ओर शाम व रात को उमस लोगों को बेचैन कर रही है। यही हाल मंगलवार को भी देखने को मिला। आग उगलती सूरज की किरणों के कारण व सुबह से चल रही लू ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे सूरज की किरणों में तेजी आती गई। लोग बाहर निकलने में कतराते नजर आए, जिसके चलते बाजारों में चहल-पहल काफी कम रही और शहर की प्रमुख सड़के, चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जिन लोगों को बहुत जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा वे पूरी तरह मुंह को ढक करबाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

तीन दिनों तक लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गर्मी के इस सितम से फिलहाल कुछ दिन तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 31 मई तक तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मंगलवार को जिले में गर्मी व हीट वेव का रेड अलर्ट रहा। यह अलर्ट फिलहाल तीन से चार दिन और रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून को हल्की बारिश से बदलेगा मौसम
एक जून से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed